3 नगरीय निकाय क्षेत्र में 276 पथ विक्रेताओं को मिली सहायता

कटनी  प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना में कटनी जिले की तीन नगर परिषद क्षेत्रों बरही, कैमोर और विजयराघवगढ़ के अन्तर्गत 276 पथ विक्रेताओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता वितरित की गई है। नगर निगम कटनी क्षेत्र में 1674 पथ विक्रेताओं को लाभान्वित किया गया है। इस प्रकार कटनी जिले के 4 नगरीय निकाय क्षेत्रों में अब तक कुल 1950 पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्म निर्भर स्वनिधि योजना में लाभान्वित किया गया है।

            प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पीएम स्ट्रीट वेण्डर्स आत्म निर्भर निधि योजना में मध्यप्रदेश के एक लाख से अधिक लाभान्वित हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से संवाद किया। जिले की नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण समारोह पूर्वक देखा और सुना गया। नगर परिषद कैमोर, बरही और विजयराघवगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में परिषद् के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, गणमान्य नागरिकों और स्ट्रीट वेण्डर्स स्वनिधि योजना के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन कार्यक्रम को देखा।

            प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना में नगर परिषद् कैमोर के अन्तर्गत 249 आवेदकों ने पंजीयन कराया। जिनमें 145 प्रकरणों में बैंक द्वारा 10-10 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत कर 126 प्रकरणों में वितरण किया गया है। जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अभय मिश्रा ने बताया कि नगर परिषद् बरही में 334 आवेदकों ने अपना पंजीयन योजना के तहत कराया। जिसमें बैंकों द्वारा 91 प्रकरणों में ऋण स्वीकृत कर 73 प्रकरणों में वितरण किया है। नगर परिषद् विजयराघवगढ़ में 598 आवेदकों ने पंजीयन कराया। जिनमें सत्यापन अनुमोदन के बाद 250 हितग्राही पात्र पाये गये। बैंकों द्वारा 93 प्रकरणों में 10-10 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत कर 77 हितग्राहियों के खाते में राशि वितरित की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें