नाबार्ड एवं एनआरएलएम के सहयोग से कटनी मे होगा रूरल मार्ट का संचालन

समूहो द्वारा निर्मित उत्पादो के विक्रय के लिये मिला बाजार

कटनी  स्वसहायता समूहो द्वारा अपनी आय अर्जन एवं आजीविका को संवहनीय करने की दृष्टि से विभिन्न प्रकार के उत्पादो का निर्माण कृषि एवं गैर कृषि क्षेत्र आधारित गतिविधियो के माध्यम से किया जा रहा है। परंतु निर्मित उत्पादो के विक्रय हेतु उचित एवं उपयुक्त स्थान न होने के कारण अपेक्षित लाभ प्राप्त नही हो रहा था। जिसके लिये कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे के मार्गदर्शन मे नाबार्ड योजना के वित्तीय सहयोग से आजीविका मिशन अंतर्गत स्वसहायता समूहों के द्वारा तैयार उत्पादो का व्यापक प्रचार-प्रचार व विक्रय हेतु रूरल मार्ट की स्थापना की जा रही है। जिसके अंतर्गत मिशन द्वारा संचालित मॉ जालपा संकुल स्तरीय संगठन ग्राम मतवार पड़रिया विकासखण्ड कटनी को रूरल मार्ट संचालन करने के लिये चयन किया गया हैं।

            रूरल मार्ट अंतर्गत सांसद आदर्ष ग्राम बंडा विकासखण्ड कटनी मे स्वसहायता समूह से जुड़े एवं अन्य किसानो द्वारा तैयार किये जा रहे जैविक फल, सब्जी, मसाले इत्यादि का विक्रय प्रमुख रूप से किया जायेगा। साथ ही जिले अंतर्गत संचालित हो रहे समस्त स्वसहायता समूहो द्वारा निर्मित किये जा रहे विभिन्न उत्पादो जैसे – कृषि क्षेत्र से जुड़े मशरूम, फल, सब्जी, मसाले, दूध व दूध से बने अन्य उत्पाद तथा गैर कृषि क्षेत्र आधारित साबुन, सेनेटरी नैपकीन, झाडू, माला, इत्यादि उत्पादो का प्रचार प्रसार एवं विक्रय किया जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें