वर्ष 2024 तक ग्राम के प्रत्येक परिवार को स्थाई घरेलू नल कनेक्शन मिलेगा

( भोपाल )

अब तक 15049 परिवारों को मिला नल-जल योजना का लाभ

 जल जीवन मिशन जिसका एक मात्र लक्ष्य, वर्ष 2024 तक ग्रामीण अंचलों के प्रत्येक परिवार को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) के माध्यम से निरंतर एवं पर्याप्त मात्रा में (स्थाई) उचित गुणवत्ता का जल प्रदाय किया जाना है। नल-जल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की दूर बसाहट में प्रत्येक परिवार के पहुँच तक पेयजल सहित सिंचाई क्षेत्र को विकसित करना है। वर्तमान स्थिति में भोपाल जिले की ग्रामीण बाहुल क्षेत्र में कुल 86124 परिवारों में से 15049 परिवारों को नल-जल योजना के माध्यम से जोड़ा गया है।

   जल जीवन मिशन के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए जिन ग्रामों में पूर्व से नल जल येाजना स्थापित है उनमें सर्वेक्षण कर आवश्यकतानुसार प्रत्येक परिवार को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन एफएचटीसी प्रदाय किया जा रहा है एवं शेष बचे हुए ग्रामों में नल जल योजना का निर्माण कर ग्राम के प्रत्येक परिवार को (एफएचटीसी) घरेलू नल कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है। जिससे “हर घर जल” का उद्देश्य सार्थक हो सकें।
   जिला स्तर पर जिला जल और स्वच्छता मिशन डीडब्ल्यूएसएम द्वारा भोपाल जिले ग्रामों में योजना के निर्माण हेतु ग्रामीणों से ही जन सहयोग प्राप्त किया गया है ताकि समय पर नल-जल योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकें। योजना में घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त सार्वजनिक संस्थान ग्राम पंचायत भवन, स्कूल, आगनवाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, कल्याण केन्द्र आदि स्थानों पर भी अनिवार्य रूप से नल कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।
   उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निदेर्शित किया है कि समय-सीमा में कार्य को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया जाये। ग्रामीण अंचलों, दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था कराई जाये ताकि हर घर-जल का उद्देश्य सार्थक हो सके। उन्होंने वास्तविक और कार्य निष्पादन की निगरानी और मूल्यांकन करने के निर्देश भी दिये है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें