हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित हुई निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता
कटनी – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अचल कुमार पालीवाल तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कस्तवार के मार्गदर्शन में गतदिवस सोमवार को सरस्वती श्री विष्णु वेद उच्चतर माध्यिमक विद्यालय कटनी में हिन्दी दिवस के अवसर पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगणों को हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की उपयोगिता एवं उसके महत्व के विषय में जानकारी दी। साथ ही मूल अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य विषय पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। विधिक सहायता अधिकारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रैंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने के संबंध में जानकारी दी।
इस दौरान पैनल अधिवक्ता मीना सिंह बघेल ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गयी पेटिंग (चित्रकला) की सराहना की। साथ ही नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवायें योजना 2015 के संबंध में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य उमाशंकर द्विवेदी, प्रमिला दुबे, पीएलव्ही रेखा अंजू तिवारी, जिला प्राधिकरण के कर्मचारी एवं स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

