गुलजारी लाल बने अपने पक्के घर के मालिक
कटनी – गृह प्रवेशम कार्यक्रम के बाद शनिवार को कटनी जिले के जनपद पंचायत बड़वारा के ग्राम पंचायत बड़वारा निवासी गुलजारी लाल चौधरी प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत कोरोना काल जैसे संकट की घड़ी को अवसर में बदलते हुये पक्के घर के मालिक बन गये हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना से हितग्राही गुलजारी के पक्के घर का सपना साकार हो गया है। उन्होने उत्साहपूर्वक परिवार के साथ नये घर में प्रवेश किया। गुलजारी बताते हैं कि वे अपने नये घर को लेकर काफी खुश है। इसके पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे घर में रहता था। जिसके कारण उसे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने की समस्या रहती थी। इसके साथ ही जानवरों से कच्चे घर की छत को नुकसान पहुंचता था। प्रधानमंत्री आवास योजना ने गुलजारी के आवास की चिंता को दूर कर दिया है। हितग्राही गुलजारी लाल चौधरी ने कोरोना काल में उन्हें पक्के घर की सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।

