सीईओ जिला पंचायत ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

कटनी – सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ने बुधवार को जिला अस्पताल कटनी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर जिला चिकित्सालय के भर्ती वार्ड, ओपीडी, जांच कक्ष सहित कोविड-19 की जांच और सेम्पलिंग सेवाओं सहित कोविड वार्ड में उपचाररत मरीजो की देखभाल, उपचार, खान पान की सेवाओं का जायजा लिया। इस मौके पर जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस सौरभ नामदेव और सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा,डा, सोनी भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें