वनभूमि का अधिकार पत्र पाकर चिंता से मुक्त हुई शांतिबाई ठाकुर “खुशियों की दास्तां” –
( नरसिंहपुर )
|
प्रदेश में गरीबों के कल्याण के लिए संचालित ‘‘गरीब कल्याण सप्ताह‘‘ के तहत शनिवार को आयोजित वनाधिकार दिवस पर श्रीमती शांति बाई को 1.672 हेक्टर भूमि का पट्टा मिला। पट्टा मिलने पर श्रीमती शांतिबाई कहती हैं कि वर्षों से वन भूमि पर उनका कब्जा था, लेकिन उनके पास कोई अधिकार पत्र नहीं था। हमें हमेशा यह चिंता सताती रहती थी हमें भूमि से बेदखल न कर दिया जाये। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री जालम सिंह पटैल ने वन अधिकार प्रमाण पत्र प्रदाय किया। इसके लिए हम सभी राज्य सरकार के प्रति बहुत आभारी हैं। |
