विकास में महिलाएं होगी बराबर की भागीदार- मंत्री श्री पटेल

( हरदा )

स्वयं सहायता समूह को बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

      गरीब कल्याण सप्ताह अंतर्गत मंडी प्रांगण हरदा में आज स्वयं सहायता समूह को बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल उपस्थित हुए। कार्यक्रम में जिले के ग्रामीण अंचलों के स्वयं सहायता समूह की लगभग 200 महिलाएं शामिल हुई। मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक विकास ही नहीं सामाजिक विकास के परिणाम दिखाई दे रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की बहनें सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ग्रामीण महिलाओं द्वारा राशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना के क्रियान्वयन के बारे में अवगत कराया गया।मंत्री श्री पटेल द्वारा स्वयं सहायता समूह के जिले में सशक्तिकरण हेतु बताया गया कि ज्यादा से ज्यादा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कराया जावेगा। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही समुदाय का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा। मंत्री श्री पटेल कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए आगामी 3 वर्षों में सभी गांवों में नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरानमंत्री श्री पटेल द्वारा 128 स्वयं सहायता समूहों को एक करोड़ 57 लाख रुपए की बैंक लिंकेज राशि का प्रतीकात्मक चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल द्वारास्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए आजीविका उत्पादों का अवलोकन भी किया गया।
कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के दमोह, देवास, शिवपुरी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधे संवाद किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सीधे प्रसारण के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आश्वस्त किया गया कि प्रदेश में चाइना से बनी वस्तुएं नहीं बेची जाएगी। अब यह कार्य स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जावेगा। स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु उनके द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उनके द्वारा 70 करोड़रुपये की राशि के आरएफ एवं सी एफ का ऑनलाइन वितरण किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनीष निशोद, कलेक्टर श्री संजय गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिलीप कुमार यादव, एडीएम श्रीमती प्रियंका गोयल एवं श्री जे.पी. सैयाम,सांसदप्रतिनिधिश्रीअमरसिंहमीणा, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री अमृतलाल परस्ते द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें