ब्रेकिंग न्यूज़ : विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर
( विजयराघवगढ़़ )
अधिकारी बेखबर – रसूखदार उठा रहे हैं गरीबों की योजनाओं का लाभ
विजयराघवगढ़़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कुन्दरेही में पात्र की जगह अपात्र व रसूखदार उठा रहे गरीबी रेखा कार्ड का फायदा लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं। जी हां जिस व्यक्ति की हम बात कर रहे हैं उनका नाम कृष्णदत परोहा है जो कुंदरेही के निवासी है। उनकी यदि एजुकेशन की बात की जाए तो B.A.+ M.A.+B.Ed. । आराधना कन्वेंट स्कूल में प्रिंसिपल हैं कृष्णदत्त । भूमि लगभग 10 एकड़ से अधिक है। महंगे स्मार्ट फोन, टू व्हीलर , शौचालय, दो जगह घर इन सब चीजों के होते हुये भी ग्राम के सचिव व पटवारी व अधिकारियों के द्वारा नहीं दिया जा रहा ध्यान। ऐसे अपात्र लोगों को शासन का पहुंचाया जा रहा लाभ, वही दर-दर भटक रहे पात्र लोग लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही। इस बात की शिकायत एसडीएम विजयराघवगढ़ एवं कलेक्टर महोदय कटनी तक की जा चुकी है ।अब देखना यह है कि सक्षम अधिकारीयों द्वारा इस खबर को कितनी गंभीरता से लेकर इस पर न्यायोचित कार्रवाई की जाती है।
रिपोर्ट: मतीन खान जिला ब्यूरो कटनी


