हरदा शहर वितरण केन्द्र का कार्यालय दो दिवस रहेगा बंद
( हरदा )
विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु की गई वैकल्पिक व्यवस्था
उप महाप्रबंधक (सं.सं.) मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरदा शहर कार्यालय में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से हरदा शहर वितरण केन्द्र का कार्यालय 22 सितम्बर 2020 से 23 सितम्बर 2020 तक बंद किया जा रहा है। हरदा शहर के विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु वैकल्पिक रूप से एटीपी मशीन वाले कक्ष में बिल भुगतान की व्यवस्था की गई है। उन्होने विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का उपयोग करते हुए विद्युत बिलों का भुगतान जमा करें।
