सिर्फ घोषणा करते रहे शिवराज — हम करेंगे विकास : मुख्यमंत्री कमलनाथ

सिर्फ घोषणा करते रहे शिवराज — हम करेंगे विकास : मुख्यमंत्री कमलनाथसिर्फ घोषणा करते रहे शिवराज -- हम करेंगे विकास : मुख्यमंत्री कमलनाथ

छतरपुर । मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बिजावर में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर सिर्फ घोषणा ही करते रहे अब प्रदेश का वास्तविक विकास हम करेंगे। कमलनाथ आज छतरपुर जिले के बिजावर में आयोजित मोनिया महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कमलनाथ ने कहा कि वह अपनी सरकार का 1 साल का हिसाब देने को तैयार हैं और जनवरी में छतरपुर आकर 1 साल में छतरपुर जिले में किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखेंगे। समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश के इकलौते विधायक राजेश शुक्ला की विभिन्न मांगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शीघ्र ही बिजावर की तस्वीर बदलने वाले हैं। विधायक राजेश शुक्ला ने 60 बिस्तरों वाला अस्पताल, महिला डॉक्टरों की नियुक्ति एवं बस स्टैंड सहित क्षेत्र के विकास की कई मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इन सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के बाद बुंदेलखंड के प्रसिद्ध मोनिया नृत्य में शामिल होकर स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर, नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह, मंत्री हर्ष यादव छतरपुर जिले के सभी कांग्रेसी विधायकों के अलावा आला अफसर, पुलिस एवं बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें