पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में प्रेस जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में प्रेस जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। ईशानगर थाना क्षेत्र के खमरिया निवासी दैनिक अखबार के पत्रकार रमेश मिश्रा पर दो नवम्बर को हुए हमले के विरोध में प्रेस जर्नलिस्ट आॅफ इण्डिया द्वारा एक आकस्मिक बैठक संस्थाध्यक्ष अनंग वर्मा के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें पत्रकार पर हुए हमले की कडी निंदा की गई और पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा गया।
सीओ रविन्द्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि विगत वर्षो में पत्रकारों पर आयें दिन कहीं न कहीं हमले या उनकी हत्याये की जा रहीं है। दो नवम्बर को पत्रकार रमेश मिश्रा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इससे पत्रकारों में असुरक्षा की भावना और आक्रोश व्याप्त है। प्रेस जर्नलिस्ट आॅफ इण्डिया ने उक्त घटना का खुलासा 24 घंटे में करने की मांग की है। घटना का खुलासा 24 घंटे में न होने के स्थिति में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर लोकेश गुप्ता, अनंग वर्मा, उमेश मिश्र, मन्दीप कुमार वर्मा, मूलचंद भारद्वाज, सुनील गुप्ता, रामकुमार कश्यप, सचिन शर्मा, करन सिंह, राजेश कश्यप, पूर्णानंद बाजपेई, मनोज कुमार सिंह, श्रीकृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।

नीरज जैन अमित सैनी रिपोर्ट

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें