खेती किसानी में आड़े वक्त काम आयेगा पैसा – बबली चौधरी

कटनी  मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के जिलास्तरीय कार्यक्रम में विजयराघवगढ़ के देवरा निवासी बयोवृद्ध किसान बबली चौधरी, किसान सम्मान निधि में 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी किये जाने से बहुत खुश हैं। बबली चौधरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तीन समान किश्तों में साल भर में 6 हजार रुपये प्राप्त हो रहे थे। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से इस राशि में 4 हजार रुपये की और बढ़ोतरी किये जाने से अब साल भर में बबली चौधरी को 10 हजार रुपये की सालाना सम्मान निधि मिलेगी।

            योजना के लाभान्वित किसान बबली चौधरी ग्राम देवरा में अपनी ढ़ाई एकड़ भूमि में गेहूं और धान की फसल उगाते हैं। उनका कहना है कि सालभर में केवल दो बार फसल आने पर हाथ में पैसा रहता था। अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से सालभर में मिलने वाला 10 हजार रुपये उनके खेती किसानी के छोटे मोटे खर्च और आड़े वक्त में बहुत काम आयेगा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रथम किश्त की 2 हजार रुपये की राशि उनके विजयराघवगढ़ की केन्द्रीय सहकारी बैंक के खाते में पहुंचने से किसान बबली चौधरी बेहद प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त करना नहीं भूलते।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें