सभी किसानों के लिये हितैषी है किसान विधेयक – प्रहलाद कोरी

कटनी  मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के जिलास्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने आये कटनी तहसील के कछगवां निवासी किसान प्रहलाद कोरी किसान सम्मान निधि में 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी को लेकर अत्यन्त प्रसन्न हैं। प्रहलाद कोरी कछगवां गांव में अपनी पैतृक भूमि में से 3 एकड़ के काश्तकार हैं और धान तथा गेहूं की फसल लेते हैं। खेती किसानी में खाद-बीज, उर्वरक खरीदने और आकस्मिक खर्च के लिये सम्मान निधि में मिलने वाली 10 हजार रुपये की राशि को आड़े वक्त में सहायक मानते हैं।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन को सुनने के बाद किसान प्रहलाद कोरी का कहना है कि संसद में पेश किया गया किसान विधेयक देशभर के किसानों, विशेषकर लघु, सीमांत और छोटे किसानों के लिये अत्यन्त लाभकारी साबित होगा। किसान अपनी उपज को अपनी इच्छा के अनुसार खेत खलिहान से ही उचित दाम पर बेच सकेगा। यदि अच्छी कीमत नहीं मिल रही, तो कृषि उपज मण्डी तो है ही। उन्होने कहा कि किसान बिल से अब किसानों को समसामयिक विक्रयदरों के उतार-चढ़ाव की समस्या से भी निजात मिलेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें