10 उद्यानिकी कृषकों को मिली 30 हजार रुपये की फसल बीमा क्लेम

कटनी  गरीब कल्याण सप्ताह के अन्तर्गत शनिवार 26 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशभर के उद्यानिकी किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौसम आधारित फसल बीमा दावा राशि के वितरण का शुभारंभ किया। जिलास्तर के अलावा कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौंध में भी फसल बीमा क्लेम वितरण का कार्यक्रम आयोजित कर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान और खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह के संबोधन को उद्यानिकी किसानों ने सुना और देखा। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक अधिकारी डॉ0 ए0के0 तोमर, डॉ0 आर0के0 मिश्रा, परियोजना अधिकारी उद्यानिकी सूर्यभान सिंह भी उपस्थित रहे।

            परियोजना अधिकारी उद्यान श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौसम आधारित फसल बीमा दावा राशि में 10 उद्यानिकी कृषकों को 29 हजार 985 रुपये की दावा राशि प्राप्त हुई है। जिसमें कटनी तहसील के देवरी टोला के बद्री प्रसाद को 1575 रुपये, मुड़वारा के धुर्की गड़ारी को 3307 रुपये, गुलवारा के रामपाल रजक को 4095 रुपये, प्रेमचन्द्र मौर्य को 690 रुपये और 1575 रुपये, रामकिशोर पटेल को 3622 रुपये, कैलवारा की विद्या बाई पटेल को 8347, खरखरी की जानकारी बाई को 3150 रुपये, जुजावल के रामकृष्ण काछी को 3307 रुपये, गुबराधरी के अभिलाष सिंह ठाकुर को 3150 रुपये की दावा क्लेम राशि खाते में जमा की गई है। सभी किसानों ने अपनी टमाटर और प्याज की सब्जियों की फसल का बीमा कराया था।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें