शनिवार को आयोजित हुई स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत

राजस्व न्यायालय के 153 प्रकरण हुये निराकृत, 27 लाख से अधिक की राशि की गई अवार्ड

कटनी शनिवार 26 सितम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत का आयोजन हुआ। नेशनल लोक अदालत के आयोजन के लिये जिले में जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय एवं कलेक्टर न्यायालय सहित कुल 9 खण्डपीठों का गठन किया गया था। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कस्तवार ने बताया कि इस लोक अदालत में राजस्व न्यायालय के कुल 176 प्रकरण रखे गये, जिसमें 153 प्रकरणों का निराकरण हुआ और 180 लोग लाभान्वित हुये। इसके साथ ही जिला एवं तहसील न्यायालय के कुल 157 प्रकरण इस लोक अदालत में रखे गये, जिसमें 38 प्रकरणों का निराकरण हुआ। वहीं लोक अदालत में 27 लाख 38 हजार 613 रुपये की राशि अवार्ड की गई जिससे 130 लोग लाभान्वित हुये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें