विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओ को दी उनके अधिकारों की जानकारी
( कटनी )
ग्राम पंचायत चाका मे शास०मा०विद्मालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीश माननीय अचल पालीवाल जी के दिशा-निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायधीश/सचिव माननीय संजय कस्तवार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी माननीय मनीष कौशिक के मार्गदर्शन मे वृहद स्तर पर महिलाओं को जागरूक करने हेतु विधिक साक्षरताशिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश माननीय संजय कस्तवार द्वारा महिलाओं को जागरूक करने हेतु जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने और समाज में तेजी से फैलता शराब पीने का नशा बंद करने हेतु महिलाओं को आगे बढ़कर रोकने के लिए प्रेरित किया। महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री वनश्री कुर्वंर्ति ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरुक करे। जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ गौरव पुष्प ने कहा कि हम पूरी सक्रियता के साथ पात्रतानुसार सभी को उनके जीवन को सुखमय बनाने हेतु योजानाओं का प्रयास जरूर कर रहे हैं इस दौरान महिलाओं के अधिकारों को लेकर अपने चैनल के माध्यम से जन जागरूकता प्रचार प्रसार हेतु मीडिया प्रभारी मतीन खान को मंचासीन अतिथियों एवं समाजसेवियों सहित तुलसी का पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जनपद सदस्य वाजिद भाई, पैनल अधिवक्ता श्रीमती मीना सिंह बघेल,श्री मति आशा सिंह चौहान, समाजसेवी व PLV श्रीमती आभा गुमास्ता, राजेश तिवारी,अविषय कुशवाहा, श्रीमती रेखा अंजू तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव संजय द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी राजनिवास पांडे, रोजगार सहायक सूरज पांडे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका क्रांति तिवारी,श्री मति किरण तिवारी,पंच मुकेश सिंह, सुनील रैदास सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : मतीन खान एवं राजेश कुमार तिवारी आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ कटनी

