अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का किया गया सम्मान
कटनी – अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा जिले में वृद्धजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कोविड-19 के दृष्टिगत सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया। जिले में अर्न्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के दिन जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण व नगरीय निकायों में भी संबंधित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने वृद्धजनों के घरों में जाकर शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

