आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में 60 लीटर अवैध शराब जप्त

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गतदिवस बुधवार को कटनी वृत्त स्लीमनाबाद में बिछुआ से पूनिया मार्ग बिछुआ तिराहा से आरोपी वीरेंद्र चौधरी पिता स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद चौधरी उम्र 22 वर्ष वर्ष थाना  स्लीमनाबाद के कब्जे से दो सफेद रंग की जरकिन में कुल 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ निर्मित शराब एवं हीरो एचएफ डीलक्स वाहन क्रमांक एमपी 21 एमएम 6288 जप्त की गई है। प्रकरण में संबंधित पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं(2)( क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही में 7 हजार 200 रुपये कीमत की शराब को जप्त किया गया है। इसके साथ ही जप्त किये गये वाहन की कीमत लगभग 35 हजार रुपये है। कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कटनी के सम्मुख प्रस्तुत कर 14 दिन के जुडिशल रिमांड पर जेल दाखिल करवाया गया है तथा प्रकरण में विवेचना जारी है। जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें