गांधी जयंती व अर्न्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण
कटनी – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी अचल कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कस्तवार के निर्देशन में आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती व अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर स्वच्छता सप्ताह 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर का शुभारंभ किया गया। इसी अवसर पर पंच-ज अभियान को अग्रसर करते हुए जिला न्यायालय परिसर में विविध प्रकार के फलदार एवं औषधि पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अचल कुमार पालीवाल, विशेष न्यायाधीश संजीव कुमार पाण्डेय, एडीजे सुशील कुमार, अनिल कुमार, अभिषेक सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश शर्मा, दिनेश नोटिया, सीजेएम इंदुकांत तिवारी, मजिस्टेªट अग्नेंद्र द्विवेदी, अजय कुमार यदु, राघवेन्द्र पटेल, अमरीश भारद्वाज, अभिमन्यु शुक्ला आदि न्यायाधीशगण एवं जिला न्यायालय तथा विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के कर्मचारी स्टॉफ ने मिलकर न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए व्यापक स्तर पर साफ-सफाई किया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कस्तवार ने बताया कि पंच-ज अभियान के अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर में जिला न्यायाधीश श्री पालीवाल के मार्गदर्शन में कई प्रकार के पौधे जैसे फलदार, औषधिनुमा, इमारती पौधे लगवाये गए है, जिसमें जिला न्यायालय परिसर कटनी म.प्र. के सर्वाधिक हरे-भरे परिसर के रूप में विकसित हो रहा है।
उक्त अवसर पर पैनल अधिवक्ता मीना सिंह बघेल तथा पीएलव्ही/समाजसेवी अंजू रेखा तिवारी भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के सौजन्य से संपूर्ण जिले में जल, जंगल, जमीन, जन, और जानवर के संरक्षण हेतु लगातार पंच ज अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। एवं आम जनता को भी पर्यावरण के संवर्धन के लिए अपने-अपने स्तर पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

