ताम्रकार समाज ने धूमधाम से मनाई सहस्त्रबाहु जयंती
ताम्रकार समाज ने धूमधाम से मनाई सहस्त्रबाहु जयंती
कटनी : भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु जी की जयंती के पावन अवसर पर हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार समाज संगठन कटनी द्वारा सहस्त्रबाहु जयंती समारोह हर्ष उल्लास व धूमधाम से मनाया गया ।
सुदर्शन चक्र अवतार सप्तद्वीपेश्वर चक्रवर्ती सम्राट भगवान दत्तात्रेय के परमप्रिय शिष्य, दशानन रावण का अहंकार चूर कर अपने बाजूओं में दबाने वाले बाहुबली राजाधिराज भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के अवतरण दिवस (प्रकटोत्सव) कार्तिक शुक्ल सप्तमी पर कटनी ताम्रकार समाज , ताम्रकार महिला मंडल एवं ताम्रकार नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को गुलमोहर गार्डन में सहस्त्रबाहु जयंती के आयोजन किया गया । सर्वप्रथम भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्रबाहु एवं माँ दुर्गा की आराधना पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया गया । इसके पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी फूलचंद कसेरा जी के प्रस्तावना उद्बोधन एवं श्रीमती कल्पना ताम्रकार के द्वारा सहस्त्रबाहु जी के जीवन पर विचार प्रस्तुत किये गए ।
इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गीत गजल गायन व नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया , मेहंदी, रंगोली एवं ड्राइंग प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें स्वजातीय महिलाओं , बालक बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । भोजन प्रसादी के पश्चात प्रदेश व संभागीय ताम्रकार समाज संगठन एवं प्रदेश महिला मंडल की कार्यकारिणी में मनोनीत विजय ताम्रकार जी , अमर ताम्रकार जी , अभिषेक ताम्रकार जी , पी सी कसेरा जी , कैलाश ताम्रकार जी , श्रीमती कल्पना ताम्रकार जी , श्रीमती रीना ताम्रकार जी के अलावा सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाश वर्मा जी एवं कटनी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति ताम्रकार जी का स्वागत राजकुमार ताम्रकार (अपना राज कलेक्शन ) के द्वारा स्मृति चिन्ह व श्रीफल भेंट कर किया गया । सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में सुबह से शाम तक प्रत्येक स्वजातीय परिवार के बंधुओं महिलाओं एवं बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थित रही । सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । मंच संचालन पार्षद अभिषेक ताम्रकार एवं अनिल ताम्रकार (कक्का) के द्वारा किया गया ।
