गांधी जयंती पर हुआ स्वच्छता दौड़ का आयोजन
कटनी – नेहरु युवा केन्द्र कटनी के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं को महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर सामूहिक रुप से शपथ दिलाई गई। रीठी विकासखण्ड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिला युवा समन्वयक कु. कीर्तिका कुहर ने वीरांगना रानी अवंती बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में उपस्थित युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही गांधी जी के आदर्श, सिद्धांत एवं राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं पर प्रकाश डाला। रीठी विद्यालय से आयोजित स्वच्छता दौड़ मुख्य बाजार तक इसमें शामिल प्रतिभागियों ने कचरा, पॉलीथिन आदि को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर डाला गया। लोगों को अपना घर एवं आस-पास का परिसर स्वच्छ व हराभरा रखने का सन्देश भी दिया।

