अहिंसा दिवस पर जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीशों द्वारा स्वच्छता अभियान चला कर किया वृक्षारोपण दिया अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश।

( कटनी )

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के तहत पंच जा,वन जीव जंतु जल भूमि एवं पर्यावरण संरक्षण बचाने हेतु महात्मा गांधी एवं भारत के लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस में जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीश माननीय अचल पालीवाल जी के मुख्य आतिथ्य में न्यायालय परिसर में सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायालय न्यायाधीश माननीय अचल पालीवाल जी के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तत्पश्चात सभी सम्मानित न्यायधीशों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी संजय कस्तवार एवं मनीष कौशिक जी के नेतृत्व में पंच जा जल भूमि वन जीव जंतु पर्यावरण संरक्षण बचाने हेतु पैनल अधिवक्ता श्रीमती मीना सिंह बघेल एवं समाजसेवी व PLV श्रीमती रेखा अंजू तिवारी द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदाई एवं औषधीय पौधों को माननीय न्यायालय न्यायाधीशों के करकमलों द्वारा न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्य आयोजित किया गया और सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों सहित जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीश माननीय अचल पालीवाल जी, विशेष न्यायाधीश संजीव कुमार पाण्डेय,डीजे सुशील कुमार,अनिल कुमार, अभिषेक सिंह,सीजे एम इंद्रकुमार तिवारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, राघवेन्द्र पटेल, अजय कुमार यदु,, सूर्य प्रकाश शर्मा,, मजिस्ट्रेटअभिमन्यु आग्नेद दि्वेदी अमरीश भरतद्वाज,शुक्ला,विधिक सेवा प्राधिकरण पदाधिकारी राजनिवास पांडे, हृदयराज मेहरा, कृष्णकांत तिवारी, सचिन, विकास, सुनील, सहित सभी न्यायालय न्यायाधीशगण एवं जिला न्यायालय तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के सभी स्टाफ द्वारा न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और उपस्थित सभी लोगों को अहिंसा के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।

रिपोर्ट : – राजेश कुमार तिवारी आर पी के पी इंडिया न्यूज़

 

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें