ब्रेकिंग न्यूज़ आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ के कैमोर न्यूज़ रूम स्टुडियो का भव्य शुभारंभ
( कैमोर )
मध्यप्रदेश शासन पूर्व राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक माननीय संजय सत्येंद्र पाठक जी के कर कमलों द्वारा आर पी के पी इंडिया न्यूज़ के कैमोर न्यूज़ रूम स्टूडियो का भव्य शुभारंभ दिनांक 02 अक्टूबर 2020 को किया गया।
मुख्य अतिथि माननीय विधायक जी को माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ सहित स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी पत्रकार साथियों ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विशेष रुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर, विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, निवर्तमान उपाध्यक्ष अजय शर्मा, निवर्तमान पार्षद संतोष केवट, जावेद खान सहित सम्माननीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। माननीय पाठक जी ने अपने उद्बोधन में पत्रकार जगत से संबंधित विषयों में बहुत सी मूल जानकारियों से अवगत कराते हुए सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंनेआर पी के पी इंडिया न्यूज़ पूरे कैमोर नगर के हर घर में देखा जाए ऐसी व्यवस्था करने के लिए भी आश्वासित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
जिला ब्यूरो कटनी मतीन खान , क्राइम रिपोर्टर राजेश कुमार तिवारी, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, संभागीय संगठन मंत्री राजेश कुमार तिवारी, कटनी प्रभारी पंडित जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, शिवविनायक तिवारी, रीठी रिपोर्टर संतोष पटेल, समय जगत (चैनल) से हसन खान, आशीष शुक्ला, विमल साहू, जय कुमार यादव, सुभाष दुबे, संत शरण सिंह ,वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंघई, मोहित सोनी, सुनील सिंगोते, शिवम सेन, राज तिवारी आदि उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट: गुलशन चक्रवर्ती के साथ कैमरामैन संतशरण सिंह आर पी के पी इंडिया न्यूज़ कैमोर

