*ब्रेकिंग न्यूज़: नगर परिषद कैमोर में 46 लाख के कार्यों का हुआ भूमिपूजन*

( कैमोर )
*मध्यप्रदेश शासन पूर्व राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया मंगल भवन का लोकार्पण*
विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिपल तत्पर रहने वाले क्षेत्रीय विधायक माननीय संजय सत्येन्द्र पाठक जी ने कैमोर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना से 1 करोड़ 50 लाख की लागत से नवनिर्मित मंगल भवन एवं विभिन्न वार्डो में 46 लाख के कार्यो का जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व नगरवासियों की उपस्थिति में लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री पाठक जी ने कहा कि विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए आप सभी ने जो-जो कार्य बताये है, उन्हें हल करके जनसमुदाय के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता है। मंगल भवन बन जाने से नगर के साथ -साथ क्षेत्रीय लोगों को मांगलिक कार्य हेतु सर्व सुविधा युक्त स्थल उपलब्ध होगा ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उदयराज सिंह, नगर परिषद निवर्तमान उपाध्यक्ष अजय शर्मा, कैमोर मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शांति यादव, विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, कांटी मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान, मनोज द्विवेदी, पार्षद संतोष केवट, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाठक, गुरदीप सिंह बेदी, रवि दीक्षित, सोनू सेठी, सुरेश परौहा ,रजिया बेगम, सुनीता मुंगेरिया, लक्ष्मी कोल आदि की उपस्थिति रही।
*रिपोर्ट:- गुलशन चक्रवर्ती के साथ कैमरामैन संत शरण सिंह आर पी के पी इंडिया न्यूज़ कैमोर*
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें