बालक का अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 06.11.2019
बालक का अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तारबालक का अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 05.11.2019 को 100 डायल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक 13 वर्षिय अवयस्क बालक को कुछ अज्ञात लोग अपहरण कर लिये है छोडने के बदले 4000रु0 की मांग कर रहे है। कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा अति0पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर एवं सायबर सेल को त्वरित कार्यवाही कर आरोपियो को गिरफ्तार कर अपÐत अवयस्क बालक को आरोपियों के चंगुल से छुडाने हेतु निर्देषित किया गया था। जिस पर अति0पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतवाली एवं सायबर सेल द्वारा आरोपियों द्वारा फिरौती की मांग हेतु प्रयोग किये जा रहे मो0नं0 के टावर लोकेषन एवं स्थानीय मुखबिरों के सहयोग से तलाष प्रारंम्भ किया गया। जिससे पता चला कि आरोपीगण ग्रे रंग की डस्टर कार में अपÐत अवयस्क बालक को लेकर न्यायालय के पीछे तरफ छिपे हुए है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी की गई जिस पर ग्रे कलर का डस्टर वाहन खड़ा मिला जिसके अन्दर अपÐत अवयस्क बालक परिरुद्ध था। जिसमें तीन अरोपी रामजी उर्फ झबलू पिता ललन प्रसाद राठौर उम्र 32 साल निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर, कान्हा प्रसाद पिता बाबूलाल कहार उम्र 28 साल निवासी रजहा मोहल्ला वार्ड नं0 10 अनूपपुर एवं माखन पिता गणेष प्रसाद पटेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम पिपरिया मण्डीटोला अनूपपुर गाड़ी के अन्दर बैठे हुए थे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये। जिनको दौड़कर पकड़ा जाकर अपÐत अवयस्क बालक को दस्तयाब किया गया। जिसके शरीर मेें मारपीट के कई निषान थें। आरोपियों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्र0 373/19 धारा 363, 364ए, 365 ता0हि0 कायम किया जाकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपिगणांे के पूर्व अपराधिक रिकार्ड संकलित किये गयें जिससे पता चला है कि उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। घटना में प्रयुक्त वाहन के संबंध में आरोपियों के पास कोई दस्तावेज नहीं पाये गये है। आरोपियो के विरुद्ध साक्ष्य संकलन की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणलता केरकेट्टा के निर्देषन एवं अति0पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतवाली उनि0 अभयराज सिंह,सउनि0 महिपाल प्रजापति, प्रआर0 रावेन्द्र तिवारी, आर0 अनूप पुषाम, सायबर सेल के आर0 राजेन्द्र अहिरवार एवं पंकज मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें