बीजेपी की बेचैनी बढ़ाने वाले नारायण त्रिपाठी बोले-मैं चाहें जिससे मिलूं, मेरी मर्ज़ी
बीजेपी की बेचैनी बढ़ाने वाले नारायण त्रिपाठी बोले-मैं चाहें जिससे मिलूं, मेरी मर्ज़ी
मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी की सक्रियता ने बीजेपी की बेचैनी बढ़ा रखी है. त्रिपाठी लगातार कभी कांग्रेस सरकार के मंत्री तो कभी अपनी ही पार्टी के नेताओं से मेल मुलाकात कर रहे हैं. वो इसे भले ही सौजन्य मुलाकात बता रहे हैं, लेकिन दंड विधि संशोधन विधेयक पर विधानसभा में सरकार का साथ दे चुके त्रिपाठी पर पार्टी नेता यकीन नहीं कर पा रहे हैं. इस बीच नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने विधायकों को पत्र लिखकर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी मांगी है.
श्री त्रिपाठी कहते हैं-
मैं सबसे मिलता रहूंगा.जो भी मंत्री यहां रहेगा उन सबसे मिलूंगा. अब वन मंत्री उमंग सिंघार और सज्जन सिंह वर्मा से भी मुलाकात करनी है.नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से मुलाकात कर विकास कार्यो के लिए 9 करोड़ की राशि चाहिए.आप तो जानते हैं मैं पहले सपा में था.फिर कांग्रेस में और बीजेपी के साथ हूं. इसलिए सभी दलों के नेताओं से मेरे संबंध अच्छे हैं।
दलबदल के लिए पहचाने जाने वाले नारायण त्रिपाठी बोले, मैं कहीं भी जाऊं-किसी से भी मिलूं, सब यही सोचेंगे कि मैं दलबदल की तैयारी में हूं.मैं सफाई नहीं देना चाहता, लेकिन परिस्थितियों के हिसाब से फैसला करता हूं.जो भी स्थितियां होंगी उसके हिसाब से निर्णय लेता हूं.मेरे लिए मेरे क्षेत्र का विकास सबसे बड़ा है.क्षेत्र के विकास के लिए सबसे मिलता रहूंगा.फिलहाल तो भाजपा में हूं भाजपा में ही रहूंगा.
