आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में एक मोटर साईकल सहित अवैध मदिरा जप्त

कटनी  जिले में कलेक्टर शशिभूषण सिंह के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन के निर्देशन में अवैध मदिरा के विक्रयपरिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गतदिवस 7 अक्टूबर को आबकारी विभाग द्वारा जिले के बड़वारा वृत अन्तर्गतं बरही में की गई कार्यवाही में आरोपी रामभुवन जायसवाल पिता सुराजदीन जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी बम्हनगवां थाना इन्दवार जिला उमरिया के कब्जे से 64 पाउच और गुम्मे में कुल 63 बल्क लीटर मदिरा सहित मोटर साईकिल क्रमांक एमपी-54-एमबी-7730 परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क और 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में जब्त मोटर सईकिल की कीमत 52 हजार और मदिरा 7560 रूपए है। आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक अभिषेक सिंह बघेल और आबकारी आरक्षक देवेन्द्र पयासी शामिल रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें