कलेक्टर ने दिलाई अनुकूल व्यवहार परिवर्तन की शपथ

कटनी  राज्य शासन द्वारा कोविड-19 से बचाव और जागरुकता के लिये 7 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2020 तक कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन सघन अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभाग प्रमुख अधिकारियों, ग्रामीण विकास विभाग के जिला और जनपद स्तरीय अधिकारियों को कोविड-19 से बचाव की जनजागरुकता और अनुकूल व्यवहार परिवर्तन की शपथ दिलाई।

            कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रकरण लगातार पाये जाने और शीत ऋतु के मद्धेनजर विशेष सतर्कता बरतने की जरुरत है। अभियान की थीम सावधानी में ही सुरक्षा और पंच लाईन कोरोना से बचने के लिये है जरुरी – मास्क पहनें, धोते रहें हाथ, रखें गज की दूरी का पालन करें और सभी से पालन करवाने की जागरुकता पैदा करें। उन्होने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के लक्षण एवं बचाव की रोकथाम के उपायों से आमजन को परिचित कराने प्रचार-प्रसार की व्यापक कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें