गुरुनानक देव जी का 550 वाँ जन्मोत्सव प्रकाश पर्व धूमधाम से आयोजित
गुरुनानक देव जी का 550 वाँ जन्मोत्सव प्रकाश पर्व धूमधाम से आयोजित
आरिफ खान RPKP INDIA NEWS कैमोर
कैमोर। श्री गुरुद्वारा पंजाबी सभा कैमोर एवं सभी कैमोर नगर वासियों के द्वारा श्री गुरुनानक देव जी का 550 वांँ जन्मोत्सव गुरुद्वारा साहिब में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का कारवाँ खलवारा बाजार गुरुद्वारा पंजाबी सभा से प्रारम्भ होकर पेट्रोल पंप, लालनगर, तिलक चौक पहुचा । जगह-जगह सेवादारों ने अपनी सेवाये देते हुये नाश्ते का भी इंतजाम कराया गया। श्री गुरुद्वारा पंजाबी सभा के इस कार्यक्रम में कैमोर नगर वासियों के अलावा कैमोर पुलिस प्रशासन का भी बहुत सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ जिससे यह कार्यक्रम शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाते हुए कैमोर तपस्या ग्रुप एवं राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद् की टीम ने भी श्री गुरुघर की सेवा प्राप्त की ।
