11 अक्टूबर को होगा स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख वितरण
कटनी – ग्रामीण आबादी सर्वे (स्वामित्व योजना) के तहत 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश के तीन जिले डिंडोरी, हरदा और सीहोर के हितग्राहियों को इलेकट्रॉनिक रुप से अधिकार अभिलेख वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम को आदर्श आचरण संहिता वाले जिलों को छोड़कर शेष मध्यप्रदेश के जिलों की ग्राम पंचायतों में लाईव प्रसारण का आयोजन कर देखा जायेगा। कार्यक्रम को देखने के लिये वेबकास्ट की लिंक से अधिकाधिक हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है।
अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मंत्री द्वारा 11 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से आबादी सर्वे पूर्ण हो चुके जिलों डिंडोरी, हरदा और सीहोर के ग्रामों के हितग्राहियों को इलेक्ट्रॉनिक रुप से अधिकार अभिलेख वितरित कर किया जायेगा। कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का लाईव प्रसारण आयोजित कर अधिक से अधिक हितग्राही ग्रामीणों को दिखाने के निर्देश दिये हैं। ताकि आबादी सर्वे के लाभ की जानकारी ग्रामीणों को मिल सके। सभी ग्राम पंचायतों में लाईव टेलीकास्ट की जानकारी का प्रचार-प्रसार और वेबकास्ट के लिये अधिकाधिक ग्रामीणों का लिंक पर पंजीयन करने के निर्देश भी दिये गये हैं।

