स्वागतम नंदिनी उत्सव में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में हुये कार्यक्रम
कटनी – अर्न्तराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर के उपलक्ष्य में कटनी जिले में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक स्वागतम नंदिनी उत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
स्वागतम नंदिनी उत्सव के तहत दूसरे दिन शनिवार को जिले की सभी 1712 आंगनबाड़ी केन्द्रों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगितायें, रंगोली प्रतियोगितायें और स्वस्थ्य बालिका प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। इस दौरान कोविड-19 के बचाव की जागरुकता के लिये अनुकूल व्यवहार परिवर्तन को अपनाने की शपथ भी आंगनबाड़ी केन्द्रों में ली गई तथा दीवाल लेखन एवं पोस्टर के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई।
स्वागतम नंदिनी कार्यक्रम के तहत 9 अक्टूबर को जन्मी 63 बालिकाओं की जननी का सम्मान भी आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर किया गया। प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में 10-10 बालिकाओं के बीच निबंध प्रतियोगितायें भी आयोजित की गईं। स्वागतम नंदिनी उत्सव के कार्यक्रम के तहत 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से लिटिल स्टार फाउण्डेशन कटनी में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

