जिले के 5 नवनिर्मित स्कूल भवनों का लोकार्पण 13 को

कटनी – कटनी जिले के 5 नवनिर्मित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल भवनों का वर्चुअल लोकार्पण 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जायेगा। इन भवनों का निर्माण परियोजना क्रियान्वयन इकाई कटनी द्वारा किया गया है।

      जिला शिक्षा अधिकारी बी0बी0 दुबे ने बताया कि लोकार्पित होने वाले भवनों में बहोरीबंद विकासखण्ड के शासकीय उ0 मा0 विद्यालय बंधी स्टेशन, रीठी विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल बकलेहटा, शासकीय हाई स्कूल भरतपुर, विजयराघवगढ़ विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैरतलाई और शासकीय हाई स्कूल गोहावल के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया जायेगा। कार्यक्रम के तहत 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से 10.40 बजे तक संबंधित विद्यालय परिसर में वर्चुअल लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्रीय एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, छात्रों के अभिभावकों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें