अर्न्तराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित
कटनी – भारत स्कउट गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ कटनी के तत्वाधान में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त स्काउट के निर्देशानुसार जिला स्तर पर अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस का अयोजन जागृति पार्क में किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयो के स्काउट गाइड रोवर रेंजर स्काउटर गाइडर नें भाग लिया।
अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम ‘‘मेरी आवाज हमारा समान भविष्य’’ को लेकर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में गाइड रेंजर द्वारा थीम अनुसार अपने विचार अतिथियो के समक्ष प्रस्तुत किये। बालिका दिवस के मुख्य समारोह में अतिथि के रूप चिकित्सक एवं समासेवी डॉ0 उमा निगम एवं लक्ष्मीकांत भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बालिकाओ को संबोधित करते हुये डॉ निगम द्वारा कहा की जिस घर में बेटीयो का सम्मान होता है वह घर घर नही स्वर्ग होता है हमे अपनी बालिकाओ को समान अधिकार एवं समान अवसर प्रदान करने चाहिये ।
कार्यक्रम में डॉ0 निगम द्वारा गाइड एवं रेंजर को बालिका सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की एवं बालिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर समानित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा लिये गये संकल्प अनुसार पार्क को प्लास्टिक मुक्त रखने हेतु अभियान चलया गया और पार्क से प्लास्टिक के रैपर आदि कचरे को एकत्र किया।
कार्यक्रम का संचालन सायरा वानो डी0टी0सी0 गाइड द्वारा किया गया। इस अवसर पर एल0के0गर्ग जिला सचिव डी0टी0सी0 स्काउट, त्रिलोक डेहरिया डी0डी0सी0 गाइड, एन0बेनर्जी डी0ओ0सी0 स्काउट, ललित मिश्रा, मान सिह बरकडे सहित विभिन्न विद्यालयो के स्काउटर गाइडर एवं रोवर रेंजर उपस्थित रहे।

