जिले के 5 नवनिर्मित स्कूल भवनों का लोकार्पण
कटनी – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश के 33 जिलों में लोक निर्माण विभाग पीआईयू द्वारा स्कूल शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग के 497 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 145 शैक्षिक भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन लोकार्पण भवनों में 135 करोड 98 लाख रुपये के स्कूल शिक्षा विभाग के 129 हायर सेकेण्डरी, हाई स्कूल शामिल हैं। कटनी जिले के 5 हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल भवनों का भी लोकार्पण हुआ।
लोकार्पित भवनों में कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंधी स्टेशन, रीठी विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल बकलेहटा, शासकीय हाई स्कूल भरतपुर, विजयराघवगढ़ विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैरतलाई और शासकीय हाई स्कूल गोहावल के नवनिर्मित स्कूल भवनों में लोकार्पण कार्यक्रमों का आयोजन कर मुख्यमंत्री श्री चौहान और लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के संबोधन और राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं छात्रों के अभिभावकों की उपस्थिति में देखा और सुना गया।

