स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत में 74 प्रकरणों का हुआ निराकरण

कटनी –

को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से स्थाई एवं निरंतर लोक अदातल का आयोजन जिला मुख्यालय एवं तहसील विजयराघवगढ़, बरही, ढीमरखेड़ा में आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कस्तवार ने बताया कि इस स्थाई एवं निरंतर लोक अदातल के आयोजन के लिये जिले में जिला न्यायालय, कलेक्टर न्यायालय एवं तहसील न्यायालय सहित 9 खण्डपीठों का गठन किया गया था। शुक्रवार को आयोजित लोक अदालत में जिला एवं तहसील न्यायालय के कुल 244 प्रकरणों को रखा गया था। जिसमें 74 प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम किया गया। साथ ही 32 लाख 29 हजार 661 रुपये की राशि अवार्ड की गई। जिससे 140 लोग लाभान्वित हुये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें