ई-सेवा एवं ई-न्यायालय सेवाओं के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

कटनी –

उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष अचल कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी संजय कस्तवार, जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक प्राधिकरण के निर्देशन में शुक्रवार को पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरालीगल वालेंटियर्स का पृथक-पृथक ई-सेवा एवं ई-न्यायालय सेवाओं के प्रचार-प्रसार के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस प्रशिक्षक कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरालीगल वालेंटियर्स को ई-सेवा एवं ई-न्यायालय सेवाओं के बारे में जानकारियां विस्तार से प्रदान की। उन्होने बताया कि आप न्यायालय में लंबित प्रकरणों के बारे में जैसे प्रकरण की स्थिति, सुनवाई की अग्रिम तिथि एवं विवरणों की जानकारी ऑनलाइन एप्प के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। वहीं प्रशिक्षण में जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक ने बताया कि ई-सेवा एवं ई-न्यायालय सेवाओं के द्वारा आप प्रमाणित प्रतिलिपि हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र, आवेदन/याचिका की ई-फाईलिंग, याचिका की स्केनिंग, इलेक्ट्रोनिक हस्ताक्षर, सी.आई.एस. पर अपलोड कर फाईलिंग नंबर प्राप्त करना, ई- स्टॉम्प दस्तावेज को ऑनलाईन क्रय करने, आधार कार्ड से लिंक डिजिटल सिंग्रेचर (ई-सिग्रेचर) के लिए आवेदन करने एन्ड्रॉईड एवं आई.ओ.एस. सिस्टम आधारित मोबाईल एप डाउनलोड करने, जेल में निरूद्ध बंदियों की उनके रिश्तेदारों की ई-मुलाकात, न्यायाधीशगण के अवकाश संबंधी आदि की जानकारियां प्राप्त कर सकते है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें