जिलास्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन समिति की बैठक 19 अक्टूबर को
( कटनी )
नरवाई में आग लगने की घटनाओं को नियंत्रित करने के संबंध में मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विभाग मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशानुसार राष्ट्रीय फसल अवशेष प्रबंधन नीति 2014 के अन्तर्गत जिलास्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन समिति की बैठक 19 अक्टूबर को आयोजित होगी। इस बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने के लिये कहा गया है।
