कोविड-19 के प्रति आयोजित हुई जागरूकता रैली

कटनी

नेहरु युवा केंद्र कटनी एवं जिला स्वास्थ विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में मंगलवार को कोरोना जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ नायब तहसीलदार रवीन्द्र पटेल ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली का नेतृत्व नेहरु युवा केंद्र की जिला समन्वयक कु. कीर्तिका कुहर ने किया। जागरुकता रैली के दौरान “दो गज की दूरी मास्क है जरुरी” एवं “परस्पर दूरी बनाना है कोरोना को भगाना है” नारों के माध्यम से जनसामान्य को जागरुक किया गया।

कोविड-19 के प्रति जागरुकता के संबंध में आयोजित रैली मुख्य रेल्वे स्टेशन प्रांगण से होते हुए मुख्य बाजार, सुभाष चौक होकर कचहरी चौराहे पर सम्पन्न हुई। समापन अवसर पर रैली में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. प्रदीप मुडि़या एवं नेहरु युवा केंद्र समन्वयक कु. कीर्तिका कुहर ने आगामी त्यौहारों में भीड़ को देखते हुए लोगो को कोविड-19 बीमारी के बारे में सतर्क रहने, इसके प्रसार को रोकने सम्बन्धी सभी आवश्यक सावधानियां, कोविड से जुड़े आचार व्यव्हार का अनुसरण करने, दुसरो को प्रोत्साहित करने, सदैव मास्क पहनने, कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखने, अपने हाथो को नियमित रूप से अच्छी तरह से साबुन और पानी से धोने, एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जीतने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान रैली में नेहरु युवा केन्द्र कटनी के सदस्य, संबंधित विभागों के अधिकारी व समाजसेवी ने अपनी सहभागिता की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें