संयुक्त दलों ने किया विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण
कटनी –
कलेक्टर शशिभूषण सिंह के आदेशानुसार गठित समिति द्वारा मंगलवार को राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, आबकारी एवं खाद्य एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कटनी जिले में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स में दवा के थोक व्यवसायियों की दुकानों की जांच की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी कटनी ने बताया कि टीम द्वारा 8 दवा विक्रय संस्थानों का निरीक्षण कर संबंधित संस्थानों द्वारा संधारित रिकॉर्ड एवं उपलब्ध स्टॉक की जांच की। साथ ही जांच के दौरान डिनेचर्ड स्प्रिट के क्रय-विक्रय से संबंधित लेनदेन का संधारण की जांच भी उपयुक्त बिलों के माध्यम से निरीक्षण किया गया। डिनेचर्ड स्प्रिट की गुणवत्ता जांच के लिये सैम्पल भी जांच के दौरान लिये गये। समस्त दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि संबंतिधत उत्पादों का क्रय-विक्रय नियमानुसार किया जाना सुनिश्चित करें। कार्यवाही में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

