पुलिस लाईन झिंझरी में आयोजित हुआ राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम


कलेक्टर ने दिलाई शपथ

कटनी – शनिवार 31 अक्टूबर को पुलिस लाईन झिंझरी में सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती के उपलक्ष्य में‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस लाईन झिंझरी के ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के जवान सहित अन्य वर्दीधारी बलों द्वारा मार्चपास्ट किया, जिसकी सलामी कलेक्टर शशिभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने ली। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ जगदीश चन्द्र गोमे, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे, एसडीएम बलबीर रमन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर नदीमा शीरी, संघमित्रा गौतम, जिला अध्यक्ष रामरतन पालयल मिट्ठू लाल जैन, मिथलेश जैन, ठाकुर गुमान सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिग संगठनों के प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पुलिस सहित वर्दीधारी बलों ने मार्चपास्ट किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने उपस्थितजनों को राष्ट्रीक एकता की शपथ इस दौरान समूहिक शपथ ली गई कि ‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटैल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं।

कार्यक्रम में शपथ के साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य उपस्थित गणमान्य नागरिकों को कोविड-19 से बचाव के लिये अनुकूल व्यवहार परिवर्तन की जागरुकता शपथ भी दिलाई। इसके पश्चात कार्यक्रम में कोविड-19 के दौरान विभिन्न विभागों व सामाजिक संगठनों द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्यों व सहयोग के लिये कोरोना योद्धाओं को सम्मनित किया गया। जिसमें पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनअभियान परिष्ज्ञद् सहित अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सामाजिक संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र कलेक्टर श्री सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री शाक्यवार व अन्य अतिथियों द्वारा विभाग प्रमुखों को वितरित किये गये। जिसके बाद एसडीएम बलबीर रमन ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषण की। मंच का संचालन व्याख्याता मुकेश द्विवेदी ने किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें