कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन वृहद् सभाकक्ष का निरीक्षण

( कटनी )

कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में लोक निर्माण, पीआईयू द्वारा निर्मित किये जा रहे वृहद् सभाकक्ष के भवन का निरीक्षण किया। उन्होने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। कलेक्टर कार्यालय में वृहद् सभाकक्ष जिला खनिज मद से बनाया जा रहा है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर जगदीश चन्द्र गोमे, पीआईयू के अधिकारी एवं स्टेनो राजेश मिश्रा भी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें