रतनगढ माता मंदिर पर दीपावली भाई दौज को लगने वाला मेला स्थगित –

* भिण्ड *

अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार चांदिल ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण एवं गृह मंत्रालय के आदेशानुसार प्रदेश के धार्मिक स्थलो पर मेले के आयोजन को प्रतिबंधित किया गया है एवं उच्च न्यायालय के निर्देशो के पालन में दतिया जिले के अन्तर्गत रतनगढ माता मंदिर पर दीपावली की भाई दौज को लगने वाला मेला स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड, अटेर, गोहद,मेहगांव एवं लहार, जिले की समस्त नगरीय निकाय एवं नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर अवगत करा दिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें