ब्रेकिंग न्यूज़: विधायक पुत्र ने क्रिकेट ग्राउंड को क्रिकेट स्टेडियम बनवाने का दिया आश्वासन


यश पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट

* बरही *

ग्राम गढोहा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में क्षेत्रीय विधायक माननीय संजय सत्येन्द्र पाठक के निर्देश पर सुपुत्र यश पाठक अपनी टीम के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रोमांचक मैच से प्रभावित होकर ग्राम गढोहा में खिलाड़ियों की मांग पर क्रिकेट ग्राउंड को स्टेडियम का स्वरूप देने के लिए माननीय विधायक जी से प्रस्ताव रखकर स्टेडियम बनवाने के पूरे प्रयास करने का आश्वाशन देकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। क्रिकेट मैच समाप्ति के उपरांत विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी एवं पुरस्कार वितरण भी मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया।

यश पाठक जी ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट मैच खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन भी किया। कार्यक्रम में यश पाठक जी की टीम अमन पाठक, ऋजुल भसीन, ऋषि अरोरा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव यादव, पी.डी. ताम्रकार ,कैलाश कचेर, राम भान निगम, लवकुश प्रताप सिंह बब्बा, कुलदीप तिवारी, इंद्रमणि तिवारी, राज तिवारी, राकेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : गुलशन चक्रवर्ती तहसील रिपोर्टर विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें