पुलिस जवानों द्वारा किया गया रक्तदान

पुलिस जवानों द्वारा किया गया रक्तदान

टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया के निर्दशन में पुलिस लाइन में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया, अति. पुलिस अधीक्षक एम एल चौरसिया, एसडीओपी जतारा पी एस राणावत , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी अनुरागी , समाजसेवी श्रीपाल नायक उपस्थित रहे।
शिविर में आँखों की जाँच, रक्तचाप, ब्लड शुगर ,वजन सहित कई तरह की निःशुल्क जाँचे , दवाइयां वितरण एव रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुऐ कहा कि जवानों को फिट ओर स्वस्थ रखने के लिये इस शिविर का आयोजन किया गया है। साथ ही मानवीय दृष्टिकोण के लिये रक्तदान के महत्व को समझाते हुये समय-समय पर रक्तदान करते रहने का आव्हान किया! “हम वर्दी को नहीं चुनते बल्कि वर्दी हमें चुनती है।” उक्त वाक्य के द्वारा पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अमित चौधरी के निर्देशन में डॉ. विकास जैन,डॉ.अमित शुक्ला,डॉ.अनुज रावत,डॉ. रश्मि समेले,नेत्र चिकित्सक डॉ. प्रियंबदा जैन ,डॉ. नरेंद्र जैन”आयुष” टेक्नीशियन मकबूल ख़ान सहित अन्य सहायक स्टाफ उपलब्ध रहा! पुलिस अधीक्षक द्वारा डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
इस अवसर पर 41 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला पुलिस बल की ओर से आरक्षक प्रभु यादव को जिन्होंने 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 306 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया , आर आई दिनेश लत्या, एस आई नसीर फारूखी थाना प्रभारी देहात, पी एस आई अजय प्रताप महिला आर हर्षिता ,समाजसेवी जिनेंद्र जैन सहित 40 व्यक्तियों ने रक्तदान किया!
रक्त दान करने वाले समस्त अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

समाज के विशिष्ट जनो में रेडक्रॉस सचिव जिनेन्द्र जैन”मृगनयनी”,वैश्य महासम्मेलन से जिला प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी अनिल जैन,अध्यक्ष कन्नू नायक,जिनेन्द्र घुवारा,मुरली मनोहर सोनी सहित जिले भर से बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए.

स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त दान कार्यक्रम का संयोजन आर आई दिनेश लत्या,सूबेदार कुलदीप मिश्रा एवं सूबेदार आर्या पाराशर द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें