धान खरीदी केन्द्रों की तहसील स्तरीय समीक्षा

कटनी – जनपद और तहसील कटनी नगर तथा ग्रामीण के समिति प्रभारियों आवश्यक बैठक शुक्रवार को तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव द्वारा तहसील कटनी के सभागार में ली गई। जिसमें जिले में 16 नवंबर से प्रारम्भ होने वाले धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा समिति प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सभी समिति प्रभारियों को खरीदी केंद्रों में कृषकों को कोविड/कोरोना को दृष्टिगत रखते हुवे हैंड सेनेटाइजर, मास्क, हाथ धोने के लिये साबुन की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिए गए।

बैठक में बारदानों की उपलब्धता सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही तहसीलदार श्री श्रीवास्तव द्वारा जिला प्रबंधक नान पीयूष माली तथा खाध निरीक्षक रविन्द्र पटेल को निर्देशित किया गया कि समिति प्रभारियों की उक्त समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए जिससे नियत समय पर धान खरीदी प्रारम्भ की जा सके। इस समीक्षा बैठक् में सहायक खाध अधिकारी रविकांत ठाकुर, खाध निरीक्षक रविन्द्र पटेल, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र श्रीवास्तव, हेमन्त अवधिया और समस्त समिति प्रभारी, ऑपरेटर और खरीदी केंद्र प्रभारी उपस्तिथ रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें