ग्राम पंचायत बिचुआ में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

( कटनी) –

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अचल कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अतिरिक्त न्यायाधीश संजय कस्तवार के निर्देशानुसार गुरुवार को ग्राम पंचायत बिछुआ में विधिक साक्षरता एवं ई-सेवा केंद्र के संबंध में जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीएलवी आराधना तिवारी, रवि नामदेव उपस्थित रहे। शिविर के दौरान उपस्थित पीएलवी द्वारा ग्रामीणों को विधिक सेवा के बारे में बताया गया। ई-सेवा केन्द्र एवं ई-न्यायालय सेवा की भी विस्तार से जानकारी दी गई। ई-न्यायालय सेवा के बारे में जानकारी देते हुय बताया गया कि इसका लाभ प्राप्त करने के लिए मोबाईल पर एप डाउनलोड कर न्यायालय कार्यो को सुगम एवं सरल बनाने और बेहतर परिणाम पाने के लिए अधिक से अधिक उपयोग करें। घरेलू हिंसा के बारे में मानसिक रूप से बीमार एवं विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई बताया गया। एसिड अटेक धारा 326 ए, 326 बी, विधिक सेवा द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के नागरिक, संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें