नगर निगम कटनी के वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जनजाति महिला के लिये आरक्षित

( कटनी ) –

कटनी नगर पालिक निगम के अन्तर्गत मध्यप्रदेश नगर पालिका (अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के अनुसार कलेक्टर एवं विहित अधिकारी शशिभूषण सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को नगर पालिक निगम कटनी के अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये पुनः आरक्षण प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस दौरान सहायक विहित अधिकारी एवं एसडीएम बलबीर रमन, आयुक्त नगर निगम सतेन्द्र धाकरे, तहसीलदार मुनौव्वर खान, संदीप श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अभय मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी डी.के. पासी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नगर निगम कटनी के अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये पूर्व आरक्षित वार्ड क्रमांक 02, 27 और 29 में वार्ड क्रमांक 27 पूर्व से ही अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिये आरक्षित है। शेष अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिये एक अन्य वार्ड क्रमांक 2 भी लॉट निकालकर अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिये आरक्षित किया गया है। नगर पालिक निगम कटनी के शेष वार्डों की आरक्षण की स्थिति यथावत् रहेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें