नगर परिषद कैमोर के 4 वार्ड अनारक्षित महिला वर्ग के लिये आरक्षित
( कटनी )
कैमोर नगर परिषद् अन्तर्गत मध्यप्रदेश नगर पालिका (अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के अनुसार कलेक्टर एवं विहित अधिकारी शशिभूषण सिंह के निर्देशन में गुरुवार को नगर परिषद् कैमोर के अनारक्षित कुल 7 वार्डौं में से महिला वार्ड का पुनः आरक्षण प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। इस दौरान सहायक विहित अधिकारी एवं एसडीएम विजयराघवगढ़ प्रिया चन्द्रावत, तहसीलदार महेन्द्र पटैल, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अभय मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी डी.के. पासी, नगर पालिका अधिकारी कैमोर सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नगर परिषद् कैमोर के पूर्व में अनारक्षित वार्ड क्रमांक 02, 03, 04, 11, 13 एवं वार्ड क्रमांक 14 को लॉट में शामिल कर वार्ड क्रमांक 02, 04, 11 और 13 को महिला वर्ग के लिये आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वार्ड क्रमांक 03, 09 और 14 मुक्त रखे गये हैं।

