कुठिया महगवां से ताली रोहनिया मार्ग का भूमिपूजन
कुठिया महगवां से ताली रोहनिया मार्ग का भूमिपूजन

मतीन खान RPKP INDIA NEWS कटनी
कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास एक क्रमिक तथा निरंतर चलने वाली सतत प्रक्रिया रूप में चल रहा है। कुठिया महंगवा से ताली रोहनिया मार्ग के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत होगी ये उदगार विजयराघवगढ़ के विधायक माननीय संजय सत्येन्द्र पाठक ने ताली रोहनिया में सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा गांव की मूलभूत समस्याओं को निराकृत करना एवं आपकी सुविधाओं को कैसे बेहतर किया जाए, यही होता है विधायक का काम और उसी में लगा रहता हूं। ग्राम ताली रोहनिया की सबसे बड़ी और पुरानी मांग थी इस रोड़ का बनना अब पूरी होने जा रही है उसके लिए ग्रामवासियों को बधाईयां शुभकामनायें । भूमिपूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों जनपद अध्यक्ष अल्लो बाई ,जनपद सदस्य भगवती प्रसाद उपाध्याय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवगोपाल चतुर्वेदी ,बरही मंडल अध्यक्ष केशव यादव, सरपंच चुटुरानी बाई भूमिया अन्य क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही ।
